राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में उमड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारों से गूंजा मैदान

राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में उमड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारों से गूंजा मैदान

राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में उमड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारों से गूंजा मैदान

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह आर्य ने अपनी टीम के साथ महारैली में की सहभागिता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

नई दिल्ली 1 नवंबर 2026 कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी के आह्वान पर आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ और संविधान बचाओ’ महारैली में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एससी विभाग) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह आर्य अपनी टीम के साथ शामिल हुए।

महारैली में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी, नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य जी सहित प्रदेश के शीर्ष कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।🌿🌿🌿🌿🌿रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। रामलीला मैदान में देश के विभिन्न हिस्सों से कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के पहुंचने के साथ लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा का संदेश प्रमुखता से उठाया गया। आयोजकों और उपस्थित लोगों के बीच इस महारैली को लेकर व्यापक उत्साह रहा।

इस अवसर पर प्रीतम सिंह आर्य ने कहा कि मताधिकार केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की बुनियाद है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, संविधान के मूल्यों की रक्षा करने और प्रत्येक नागरिक के मत की गरिमा सुनिश्चित करने के लिए जनजागरूकता और एकजुटता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी के आह्वान पर आयोजित यह महारैली लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।🌿🌿🌿🌿🌿उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, समानता और देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया है। आज समय की मांग है कि प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहे और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए अपनी भूमिका निभाए।

प्रीतम सिंह आर्य ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व और अपनी टीम के साथ महारैली में सहभागिता करते हुए लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे।“

वोट की ताकत, संविधान का सम्मान और लोकतंत्र की रक्षा—यही एक मजबूत भारत की पहचान है।”—

प्रीतम सिंह आर्यप्रदेश अध्यक्ष (कार्यकारी)उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी(अनुसूचित जाति विभाग)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *