RIMC प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले अश्विक राठौड़ का मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने किया भव्य सम्मान

RIMC प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले अश्विक राठौड़ का मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने किया भव्य सम्मान।

RIMC प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले अश्विक राठौड़ का मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने किया भव्य सम्मान

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC) की प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR-1) हासिल कर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाले होनहार छात्र अश्विक राठौड़ का आज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अश्विक राठौड़ को सम्मानित कर उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।राठौड़ परिवार के दो सितारों ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरवदेहरादून के प्रतिभाशाली विद्यार्थी अश्विक राठौड़ ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर RIMC प्रवेश परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी यह उपलब्धि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व और गौरव का विषय है।अश्विक की सफलता को और भी खास बनाता है उनके बड़े भाई अध्ययन राठौड़ का शानदार रिकॉर्ड। अध्ययन राठौड़ भी RIMC प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-3 हासिल कर चुके हैं और वर्तमान में RIMC में अध्ययनरत हैं। एक ही परिवार के दो भाइयों द्वारा राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा में प्रथम और तीसरा स्थान प्राप्त करना अपने आप में असाधारण उपलब्धि है।पिता अशोक राठौड़ की कर्तव्यनिष्ठा और संस्कारों का परिणामदोनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के पिता अशोक राठौड़ उत्तराखंड पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वे अपने सेवाकाल में विभिन्न थानों में प्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अपनी कर्तव्यनिष्ठा, स्वच्छ छवि और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए पहचाने जाते हैं।पिता की अनुशासनप्रियता, परिवार के संस्कार और बच्चों की निरंतर मेहनत ने आज इस परिवार को प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने कहा कि अश्विक राठौड़ ने RIMC प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह साबित किया है कि मेहनत, लगन, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। एक ही परिवार के दोनों बेटों का इस प्रतिष्ठित परीक्षा में AIR-1 और AIR-3 प्राप्त करना अत्यंत गौरवपूर्ण है। ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान करना समाज के लिए गर्व की बात है। उनकी उपलब्धि उत्तराखंड के अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।संगठन के सभी सदस्यों ने अश्विक राठौड़ एवं अध्ययन राठौड़ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि दोनों भाई आगे चलकर भारतीय सेना में अपनी सेवाएँ देकर देश का नाम रोशन करेंगे।इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन, गीता राठौर, प्रदेश सचिव एस.पी. सिंह, नंद लाल उनियाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।अंत में संगठन की ओर से राठौड़ परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *