मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

लखनऊ—उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के एक महत्वपूर्ण स्तंभ थे, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में तथा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में रहते हुए देश और प्रदेश की सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके द्वारा किए गए कार्य, दूरदर्शी सोच और जनकल्याणकारी नीतियां आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्व. बहुगुणा जी का विकास का जो विजन था, वह आज विभिन्न योजनाओं और कार्यों के माध्यम से धरातल पर साकार हो रहा है। उनका जीवन समाज के प्रति समर्पण, सेवा और नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं अधिकारियों ने भी स्व. बहुगुणा जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।अंत में मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बहुगुणा जी की पावन स्मृतियों को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *