“देश की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती का ऐतिहासिक दीक्षांत: CM योगी ने 60,244 आरक्षियों को दिया सेवा का संकल्प”

लखनऊ——-सीएम-Yogi Adityanath ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस को देश के बेहतरीन पुलिस बल के रूप में स्थापित किया गया है।आज लखनऊ में आयोजित देश में पहली बार 60,244 आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती वर्ष-2025 बैच के दीक्षांत परेड समारोह में मुख्यमंत्री ने सहभागिता की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने नव-नियुक्त पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान, कौशल और मूल्यों का उपयोग करते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करें।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएंगे।अंत में उन्होंने सभी नव-नियुक्त आरक्षियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
