किंग्स्टन इम्पीरियल इंस्टीट्यूट में भारतीय रेड क्रॉस शाखा, देहरादून द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

देहरादून ——–दिनांक: 25 अप्रैल 2026देहरादून के डूंगा स्थित किंग्स्टन इम्पीरियल इंस्टीट्यूट में आज भारतीय रेड क्रॉस शाखा, देहरादून द्वारा एक भव्य एवं सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती ऐश्वर्या रावत (राज्य मंत्री, महिला प्रकोष्ठ, उत्तराखंड) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने रक्तदान को “महादान” बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से आगे आकर इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल किसी की जान बचाता है, बल्कि समाज में मानवता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।शिविर में देवभूमि ब्लड सेंटर की विशेषज्ञ टीम द्वारा रक्त संग्रह किया गया। पूरे आयोजन के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सभी मानकों का विशेष ध्यान रखा गया।इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून के चेयरमैन डॉ. एम. एस. अंसारी, सचिव कल्पना बिष्ट, सदस्य शिफाहद अली अंसारी, जाहिद हुसैन, रतूड़ी जी सहित रोटरी क्लब के सदस्य भी उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।रक्तदान शिविर में कुल 65 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी सिद्ध होगा।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *