Breaking High voltage news chief editor Renu Semwal _______21/4/26———-“मेडिकल पढ़ाई में क्रांति: SRHU में लॉन्च हुई 3D डिजिटल एनाटॉमी टेबल”

देहरादून/डोईवाला_______ स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय ने मेडिकल शिक्षा को नई दिशा देते हुए अपने स्किल्स एवं सिमुलेशन सेंटर में अत्याधुनिक डिजिटल एनाटॉमी टेबल स्थापित की है। इस सुविधा का उद्घाटन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने किया।उन्होंने कहा कि यह डिजिटल तकनीक पारंपरिक शिक्षा और आधुनिक विज्ञान के बीच मजबूत सेतु का काम करेगी। अब छात्रों को अध्ययन के लिए कैडावर पर निर्भरता कम होगी और वे मानव शरीर की संरचना को थ्री-डी रूप में बेहतर तरीके से समझ सकेंगे

प्रति कुलपति डॉ. ए.के. देवरारी ने इसे वैश्विक स्तर की शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।______ वहीं डॉ. ए. शरीफ के अनुसार, यह तकनीक मेडिकल छात्रों के लिए एनाटॉमी को आसान और प्रभावी बनाएगी।
क्या खास है डिजिटल एनाटॉमी टेबल?______यह एक बड़ी टच-स्क्रीन आधारित आधुनिक डिवाइस है, जिसमें मानव शरीर के 3D मॉडल दिखाए जाते हैं। छात्र इसमें शरीर के अंगों को अलग-अलग लेयर में देख सकते हैं, घुमा सकते हैं और ज़ूम करके विस्तार से अध्ययन कर सकते हैं।
SRHU की यह पहल मेडिकल शिक्षा को हाईटेक बनाने के साथ-साथ भविष्य के स्वास्थ्य पेशेवरों को अधिक कुशल बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
