आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम: चितई गोलू देवता की शोभायात्रा का महाकाल सेवा समिति द्वारा भव्य स्वागत”

ब्रेकिंग हाई वोल्टेज न्यूज संपादक रेणु सेमवाल _________“आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम: चितई गोलू देवता की शोभायात्रा का महाकाल सेवा समिति द्वारा भव्य स्वागत”

दिनांक: 21/04/2026____देवभूमि उत्तराखंड के न्याय के देवता चितई गोलू देवता की पावन शोभायात्रा का श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य एवं दिव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर एवं अंगवस्त्र अर्पित कर अपनी आस्था प्रकट की।कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही और वातावरण भक्तिमय हो उठा। मुख्य रूप से समिति के मुख्य संरक्षक एवं सुप्रसिद्ध कथा व्यास श्री सुभाष जोशी, योगाचार्य बिपिन जोशी, मंत्री खजाना दास, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, समिति अध्यक्ष रोशन राणा सहित बालकृष्ण शर्मा, संजीव गुप्ता, आयुष जैन, गौरव जैन, हेमराज अरोड़ा, सुमित बंसल, विकास वर्मा एवं मीनू डिडान उपस्थित रहे।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में गहरा उत्साह देखने को मिला और सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *