घल्याड़ी आंसू निकाल रही भाजपा – जोशी

घल्याड़ी आंसू निकाल रही भाजपा – जोशी

देहरादून _____: प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने महिला आरक्षण बिल पर केन्द्र सरकार के रवैये पर अफसोस व्यक्त करते हुये कहा कि सरकार पहले दिन से ही अधिनियम के प्रति गंभीर नही दिखी और केंद्र सरकार का मकसद केवल सत्ता के लिए संघर्ष था ।उन्होंने कहा कि जब महिला आरक्षण अधिनियम 2023 संसद में सर्वसम्मति से पास हो गया था तो सरकार को इसे तुरंत लागू कर देना चाहिए था लेकिन सरकार इसका गजट नोटिफिकेशन तक जारी करना भूल गई जब नारी शक्ति वंदना संसोधन विधेयक 16 अप्रैल को सदन में पेश हुआ तो आनन फानन में नोटिफिकेशन जारी किया गया।उन्होंने कहा कि सरकार की नीति एवं नीयत महिला विरोधी सोच है और सरकार केवल इसका राजनैतिक लाभ लेना चाहती है । उन्होंने कहा कि जब 2023 में महिला आरक्षण अधिनियम बन गया तो इसे लागू करने में आनकानी क्यो। उन्होंने कहा कि भाजपा घड़ियाली आंसू निकाल रही है ।उनकी सोच एवं कृत्य महिला विरोधी है ।उत्तराखंड में महिलाओ के प्रति आपराधिक घटनाएं जघन्य हत्याकांड हुये जिसमें भाजपा के नेता संलिप्त रहे लेकिन भाजपा नेताओं के मुंह पर ताला रहा। दिवंगत अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेताओं ने एक बार् भी मुंह नही खोला । भाजपा नेता पूर्व सांसद जो कि ओलम्पिक कुश्ती संघ का अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानो ने उत्पीड़न का आरोप लगाया लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नही की गई। उन्नाव एवं मणिपुर की शर्मसार कर देने वाली घटनाओ में भी भाजपा ने मुंह नही खोला ।आज भाजपा झूठा प्रपंच कर विपक्ष पर आरोप लगा रही है लेकिन जनता सब समझ चुकी है और भाजपा के झांसे में नही आने वाली ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *