हर हर महादेव 🔱 🚩🌿🌟💥🕉️भक्ति में डूबा केदारनाथ: 🌼🏵️🌸51 कुंतल फूलों की भव्य सजावट के बीच खुले बाबा केदार के कपाट सीएम धामी ने की पहली पूजा”

ब्रेकिंग हाई वोल्टेज न्यूज संपादक रेणु सेमवाल ______________🙏🏼💥🌟🌿🚩हर हर महादेव 🔱

“भक्ति में डूबा केदारनाथ: 51 कुंतल फूलों की भव्य सजावट के बीच खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा”

🔱केदारनाथ 22 अप्रैल।हिमालय की दिव्य वादियों में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह शुभ मुहूर्त में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा धाम “हर-हर महादेव” और “बाबा केदार” के जयकारों से गूंज उठा।________इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण के साक्षी बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिन्होंने मंदिर में प्रथम पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों और देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि की कामना की। धाम को इस अवसर पर करीब 51 कुंतल ताजे गेंदे के फूलों से भव्य रूप में सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कपाट खुलने से पहले बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ से 17 किलोमीटर की कठिन यात्रा तय कर केदारपुरी पहुंची। हजारों श्रद्धालु इस दिव्य यात्रा के साक्षी बने और कपाट खुलने के अद्भुत क्षण का दर्शन किया।केदारनाथ धाम को द्वादश ज्योतिर्लिंगों में ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजा जाता है और यह उत्तराखंड के चारधामों में प्रमुख स्थान रखता है। यहां की विशेष परंपरा के अनुसार छह माह ‘नर पूजा’ और छह माह ‘देव पूजा’ का विधान चलता है, जो इसे अन्य तीर्थों से अलग पहचान देता है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पांडवों ने यहां भगवान शिव के केदारनाथ स्वरूप में ज्योतिर्लिंग की स्थापना की थी। मंदिर परिसर में स्थित त्रिकोणीय शिवलिंग इस आस्था का प्रमुख केंद्र है। साथ ही, मंदाकिनी नदी का उद्गम स्थल होने के कारण भी यह धाम अत्यंत पवित्र माना जाता है।केदारपुरी के रक्षक देवता भुकुंट भैरव की भी विशेष मान्यता है। श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के साथ भैरव मंदिर में पूजा कर अपनी यात्रा को पूर्ण मानते हैं।चारधाम यात्रा पहले ही गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ शुरू हो चुकी है, और अब केदारनाथ के कपाट खुलने से यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। 23को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से प्रारंभ हो जाएगी।इस वर्ष केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और प्रशासन भी यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *