ब्रेकिंग हाई वोल्टेज न्यूज, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में लिया भाग, बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का दिया संदेश

Pushkar Singh Dhami ने मंगलवार को सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को Chaitra Navratri की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चैत्र नवरात्र केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और संस्कारों के माध्यम से शक्ति उपासना का महापर्व है।
मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं के पूजन को अत्यंत सौभाग्यपूर्ण बताते हुए आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में नारी सम्मान को सुदृढ़ करने तथा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे मूल्यों को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया है और शास्त्रों में भी कन्याओं को अत्यंत सम्मानजनक स्थान प्राप्त है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां अपने संस्कार, स्नेह और त्याग से समाज को सशक्त और समृद्ध बनाती हैं तथा हमारी संस्कृति और परंपराओं की सशक्त वाहक हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि प्रत्येक बेटी को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान का अधिकार सुनिश्चित करने का संकल्प लिया जाए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार बेटियों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा छात्रवृत्ति, कक्षा 9 में प्रवेश पर साइकिल वितरण, 12वीं उत्तीर्ण करने पर प्रोत्साहन राशि तथा सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों के सामूहिक विवाह हेतु 61 हजार रुपये तथा व्यक्तिगत विवाह हेतु 55 हजार रुपये तक की सहायता प्रदान की जा रही है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विवाह सहायता के रूप में 50 हजार रुपये तक का अनुदान भी दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नंदा गौरा योजना, गौरा देवी कन्याधन योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना तथा पोषाहार योजना जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से बेटियों के जन्म से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार तक हर स्तर पर उनके सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि नवरात्र के नौ दिवस केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आत्मशुद्धि, सेवा, विनम्रता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। कन्या पूजन हमारी परंपरा के साथ-साथ सेवा, करुणा और विनम्रता का प्रतीक है।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर गुरुद्वारा में माथा टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर विधायक Savita Kapoor, भाजपा महानगर अध्यक्ष Siddharth Agarwal, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष Vinay Rohila, छावनी परिषद उपाध्यक्ष Vinod Panwar, भाजपा नेता Vinay Goyal सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
