
ब्रेकिंग हाई वोल्टेज न्यूज देहरादून _________अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, महामंत्री, अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल के समस्त पदाधिकारियों से अपील करता है कि सभी साथी अपने अपने स्तर से शिक्षकों के ऊपर जो टीईटी की मार पड रही है, लाखों शिक्षकों के आगे भविष्य में जो नौकरी का संकट खड़ा होने वाला है उसके लिए सभी प्रारम्भिक शिक्षा से जुड़े शिक्षक “अभी नहीं तो कभी नहीं ” को एक वृहद आंदोलन के लिए 4 अप्रैल 2026 को रामलीला मैदान नई दिल्ली में अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर केन्द्र सरकार को अपनी ताकत का अहसास जरूर करवाये! अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष चौहान ने कहा कि सभी शिक्षकों के घटक संघ अपने अपने स्तर से शिक्षकों को इस रैली हेतु प्रेरित करें! अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ व समस्त प्रदेशों के पदाधिकारी पूर्व की भांति अपने स्तर से सभी शिक्षकों को इस आंदोलन हेतु प्रतिभाग कराने के लिए आह्वान कर राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष चौहान को अवश्य सूचित करें!
सुभाष चौहान
राष्ट्रीय महामंत्री
