स्नेह राणा का देहरादून में भव्य स्वागत

स्नेह राणा का देहरादून में भव्य स्वागत

देहरादून****** 08 नवंबर 2025 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य स्नेह राणा का देहरादून में भव्य स्वागत किया गया। स्नेह राणा ने महिला क्रिकेट विश्वकप में अपने और अपने साथियों के साथ मिलकर भारत को प्रथम बार विश्व कप चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।*****भारतीय रैड क्रास सोसायटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष, समाजसेवी और राज्य आंदोलनकारी श्री मोहन खत्री जी द्वारा उनका माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। श्री खत्री जी ने कहा कि स्नेह राणा की इस सफलता पर पूरे राज्य को गर्व है और वे उम्मीद करते हैं कि वे भविष्य में भी ऐसा ही प्रदर्शन करके अपने परिवार और राज्य का नाम रोशन करेंगी।*******स्नेह राणा की इस सफलता पर हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं