42 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, चन्द्रोटी गुनियाल गांव में लगा शिविर

देहरादून, 22 नवम्बर। ______भारतीय रेडक्रास सोसायटी उत्तराखंड शाखा एवं रणजीत सिंह वर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत चन्द्रोटी गुनियाल गांव में निःशुल्क रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। राजकीय दून चिकित्सालय के चिकित्सकों की देखरेख में आयोजित शिविर में 42 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।इस अवसर पर रेडक्रास सोसायटी के कोषाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की।शिविर में पूर्व ग्राम प्रधान हुकम सिंह चौहान, ग्राम प्रधान सारिका ठाकुर, पार्षद सुशांत बोरा, गोविन्द सिंह पुंडीर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए भविष्य में भी जनसेवा के ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।