बार एसोसिएशन देहरादून ने पुराने जिला न्यायालय के पार्क में टेंट लगाने का किया विरोध

बार एसोसिएशन देहरादून ने पुराने जिला न्यायालय के पार्क में टेंट लगाने का किया विरोध

देहरादून****** 08 नवंबर 2025 – आज सायं लगभग 5:00 बजे श्री राजबीर सिंह बिष्ट जी, सचिव बार एसोसिएशन देहरादून को सूचना प्राप्त हुई कि पुराने जिला न्यायालय के पार्क में कुछ लोग टेंट लगा रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही सचिव महोदय द्वारा अन्य पदाधिकारी एवं अधिवक्ताओं को सूचित किया गया।******इस पर अध्यक्ष श्री मनमोहन कंडवाल जी, उपाध्यक्ष श्री भानू प्रताप सिसोदिया जी एवं सहसचिव श्री कपिल अरोड़ा जी एवं अन्य अधिवक्तागण मौके पर पहुंचे। अध्यक्ष जी द्वारा एसडीएम देहरादून, शहर कोतवाल देहरादून, जिला जज देहरादून को अपना विरोध दर्ज कर चेतावनी दी गई कि अगर कल कोई भी व्यक्ति यहां शिलान्यास करने यहां आया तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।******इसके उपरांत मौजूदा कार्यकारणी एवं अधिवक्तागण द्वारा पार्क में लगे हुए टेंट को उखाड़ दिया गया। मौके पर भारी पुलिस बल के पहुंचने पर अध्यक्ष जी द्वारा उन्हें भी चेतावनी दी गई कि अगर यहां कोई शिलान्यास होता है तो उसका परिणाम का प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा।*****इस पूरे घटनाक्रम में अधिवक्ता अंजलि चमोली जी, नेहा रावत जी, रेशमा जी, निलय रतन कुकरेती जी, पंकज पटवाल जी, ओमप्रकाश सती जी, दिग्विजय सिंह नेगी जी, शिवेश बहुगुणा जी, सिद्धार्थ पोखरियाल जी, राहुल नेगी जी, राजेश ममगाई जी एवं अन्य अधिवक्ता गण भी मौजूद थे।*****बार एसोसिएशन देहरादून ने इस घटना की निंदा की है और प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।