शिक्षकों के हित में अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का बड़ा कदम

शिक्षकों के हित में अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का बड़ा कदम

अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री योगेश त्यागी और राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुभाष चौहान के नेतृत्व में शिक्षकों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। संघ ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम और एनसीटीई अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा में छूट प्रदान करने और शिक्षक पात्रता परीक्षा को अनिवार्य करने संबंधी निर्णय पर पुनर्विचार करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास शुरू किया है।________ज्ञापन प्रस्तुत____संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री ने समस्त राज्यों में प्रत्येक जनपद पर जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री और देश के मानव संसाधन विकास मंत्री को ज्ञापन प्रस्तुत किया है। उन्हें यह अवगत कराया गया है कि राष्ट्रीय शिक्षक इससे बहुत ही आक्रोशित हैं।

आगे की रणनीति_____अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच महत्वपूर्ण वार्ता हुई है, जिसमें आगे की रणनीति बनाई गई है। संघर्ष के दूसरे चरण में क्षेत्र के सांसदों, मंत्रियों और विधायकों को पत्र प्रेषित कर समस्या के समाधान का प्रयास करवाया जाएगा। इसमें विपक्ष के नेताओं का भी सहयोग लिया जाएगा।_____विस्तृत संघर्ष की रूपरेखा______अखिल भारतीय स्तर पर व्यापक संघर्ष की रूपरेखा शीघ्र प्रस्तावित की जाएगी। संघ ने शिक्षकों से आवाहन किया है कि वे धैर्य रखें और शिक्षकों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सुभाष चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री,,,,,अतुल शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री