मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र का किया निरीक्षण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के अंदर जलभराव और मलबा हटाने के कार्य का जायजा लिया, जो अब पूर्ण हो चुका है।

मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत____मुख्यमंत्री ने मंदिर के महंत कृष्णागिरी जी भारत गिरी जी महाराज जी वार्ता की और स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी और मंदिर को पुनः अपने पुराने स्वरूप में लाने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी।

जलाभिषेक और कामना____निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया और प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने महादेव से प्रार्थना की कि वे प्रदेश को हर आपदा से बचाएं और प्रदेशवासियों को सुख-समृद्धि प्रदान करें।

सरकार की प्रतिबद्धता____मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। टपकेश्वर महादेव मंदिर का महत्व न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से है, बल्कि यह पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। सरकार इस मंदिर के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी।______मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमें विश्वास है कि सरकार के प्रयासों से प्रदेश तरक्की के पथ पर आगे बढ़ेगा और प्रदेशवासियों को सुख-शांति और समृद्धि प्राप्त होगी।