AIWC के 100 वर्ष पूरे होने पर एमकेपी इंटर कॉलेज में निकाली गई जागरूकता वॉकथॉन रैली

AIWC के 100 वर्ष पूरे होने पर एमकेपी इंटर कॉलेज में निकाली गई जागरूकता वॉकथॉन रैली

AIWC के 100 वर्ष पूरे होने पर एमकेपी इंटर कॉलेज में निकाली गई जागरूकता वॉकथॉन रैली

देहरादून🌿🌿🌿🌿🌿ऑल इंडिया वुमेन्स कॉन्फ्रेंस (AIWC) के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एमकेपी इंटर कॉलेज में जागरूकता वॉकथॉन रैली का आयोजन किया गया।

रैली में AIWC की सदस्यों, कॉलेज की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।🌿🌿🌿रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों तथा महिला सशक्तीकरण के प्रति समाज को जागरूक करना था। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सम्मान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।🌿🌿🌿कार्यक्रम में सभी छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं AIWC सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। रैली के समापन पर प्रतिभागियों को फ्रूटी एवं बिस्कुट वितरित किए गए।🌿🌿🌿🌿इस अवसर पर AIWC की प्रेसिडेंट पुष्पा भल्ला सहित श्रीमती अरुणा चावला, अंजना, श्वेता तलवार, दीपिका कपूर, कविता बत्रा, रेशू, कैलाश सेठी, मधु मारवाह एवं कृष्णा जायसवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।🌿🌿🌿🌿कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रेसिडेंट पुष्पा भल्ला ने रैली में शामिल सभी सदस्यों, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि AIWC के 100 वर्ष पूरे होने का यह गौरवशाली अवसर महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सशक्तीकरण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *