स्व. रणजीत सिंह वर्मा जी की जयंती पर मालदेवता में किया गया वृक्षारोपण 🌿🌿🌿

स्व. रणजीत सिंह वर्मा जी की जयंती पर मालदेवता में किया गया वृक्षारोपण

देहरादून____’17 जुलाई। भूतपूर्व विधायक एवं उत्तराखंड संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा जी की जयंती के अवसर पर राज्य आंदोलनकारी, समाजसेवी एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष श्री मोहन खत्री के नेतृत्व में मालदेवता क्षेत्र में छात्रों के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर श्री मोहन खत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए स्व. रणजीत सिंह वर्मा जी के व्यक्तित्व एवं उनके सामाजिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्व. वर्मा एक मिलनसार, सरल एवं जनहितैषी व्यक्तित्व के धनी थे। वे विशेष रूप से उत्तराखंड में रोजगारपरक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रयासरत रहे। उनके विचार एवं कार्य आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए छात्रों एवं उपस्थित जनों ने पौधारोपण किया तथा सभी ने पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लिया।इस अवसर पर सूरत सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह रावत, बुद्ध सिंह, अजय कुमार, बाबी नेगी, हिमांशु रावत, दीपक नेगी सहित अनेक छात्र एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *