खंडूरी जी का निधन प्रदेश की अपूर्णीय क्षति : महेश जोशी

खंडूरी जी का निधन प्रदेश की अपूर्णीय क्षति : महेश जोशी

देहरादून, 19 मई।प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव श्री महेश जोशी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।श्री जोशी ने कहा कि खंडूरी जी का निधन उत्तराखंड के लिए अपूर्णीय क्षति है। वे पहाड़ की अस्मिता, ईमानदारी और सादगी के प्रतीक थे। एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेता और स्वच्छ छवि वाले जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने प्रदेश और देश की राजनीति में विशिष्ट पहचान बनाई।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान खंडूरी जी ने आंदोलनकारियों की भावनाओं को समझते हुए संवेदनशीलता का परिचय दिया। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने सुशासन, पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता दी तथा अपने कार्यों से जनता के बीच व्यापक लोकप्रियता अर्जित की।महेश जोशी ने कहा कि खंडूरी जी का जीवन सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण रहेगा। उत्तराखंड की जनता उनके योगदान को सदैव स्मरण रखेगी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार और समर्थकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *