आशीष नेगी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं — प्रमिला रावत

देहरादून_____ उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी श्रीमती प्रमिला रावत ने कहा कि युवा उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री आशीष नेगी आज उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। उनकी ऊर्जा, संघर्षशीलता और उत्तराखंड के प्रति समर्पण ने युवा पीढ़ी में नया उत्साह और विश्वास जगाया है।हाल ही में मुंबई प्रवास के दौरान श्री आशीष नेगी ने उत्तराखंड क्रांति दल के जोशीले नारों और प्रभावशाली संबोधन के माध्यम से प्रवासी उत्तराखंडियों के भीतर उत्तराखंड आंदोलन की भावना को पुनर्जीवित किया। उनके नेतृत्व ने प्रवासी उत्तराखंडियों में नई ऊर्जा, जोश और संगठन के प्रति विश्वास पैदा किया।उत्तराखंड आगमन पर श्री आशीष नेगी का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उक्रांद परिवार द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्री श्रीमती रामेश्वरी चौहान ने उन्हें तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उपस्थित मातृशक्ति ने भी पुष्पमालाओं के साथ उनका आत्मीय अभिनंदन किया।एयरपोर्ट परिसर “भाई आशीष नेगी जिंदाबाद”, “उत्तराखंड क्रांति दल जिंदाबाद” और “युवा शक्ति जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति एवं युवा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर उनके प्रति अपना स्नेह और समर्थन व्यक्त किया।श्रीमती प्रमिला रावत ने कहा कि श्री आशीष नेगी जैसे युवा नेतृत्वकर्ता उत्तराखंड की अस्मिता, स्वाभिमान और जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं। उनका संघर्ष निश्चित रूप से प्रदेश के युवाओं को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करेगा।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री आशीष नेगी के नेतृत्व में उत्तराखंड क्रांति दल और अधिक मजबूत होगा तथा राज्यहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुँचाने में सफल रहेगा।
