मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
देहरादून, 19 मई 2026मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता Bhuvan Chandra Khanduri (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल खंडूड़ी जी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सैन्य जीवन के बाद सार्वजनिक जीवन में भी उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की एक सशक्त पहचान स्थापित की।मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ निर्णयों के माध्यम से प्रदेश के विकास को नई दिशा दी। उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा, सादगी, स्पष्टवादिता और कार्यकुशलता का प्रेरणादायक उदाहरण रहा।उन्होंने कहा कि मेजर जनरल खंडूड़ी जी का निधन केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है। राज्य निर्माण और विकास में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
