श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम

देहरादून______08 मई

विकास लोक, सहस्त्रधारा रोड स्थित जायसवाल निवास में आयोजित भव्य एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुप्रसिद्ध कथा व्यास पंडित सुभाष जोशी जी ने भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक बाल लीलाओं, विभिन्न राक्षसों के संहार तथा गोवर्धन पूजा के दिव्य प्रसंगों का अत्यंत भावपूर्ण एवं विस्तृत वर्णन किया। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भक्त भक्ति रस में सराबोर हो उठे।कथा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार पुरोहित तथा जोगिंदर पुंडीर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने व्यास गद्दी से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आयोजकों द्वारा उनका सम्मान किया गया।इस अवसर पर डीएल रोड गौड़िया मठ मंदिर के संत जनों ने भी कथा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए और धर्म एवं भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।कथा आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती आशा एवं अनिल कुमार जायसवाल, श्रीमती पूजा एवं मनोज कुमार जायसवाल, श्रीमती पूजा एवं मनीष कुमार जायसवाल, श्रीमती श्रद्धा एवं आशीष कुमार जायसवाल सहित सिद्धांत, अभिनव, आर्यन, अनुरूध, यथार्थ, अनुष्का एवं वैभव कुमार जायसवाल उपस्थित रहे।साथ ही श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा, विनय प्रजापति, हिमांशु कोटनाला एवं क्षेत्रवासियों ने कथा में पहुंचे अतिथियों और श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।पूरे कथा स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ कथा का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *