विश्व थैलेसीमिया दिवस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज दून में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन


देहरादून, 08 मई 2026।विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज दून स्थित ब्लड बैंक में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस पुनीत अवसर पर समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की गई है, ताकि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके और उनके जीवन को सुरक्षित बनाया जा सके।थैलेसीमिया एक गंभीर रक्त संबंधी बीमारी है, जिसमें बच्चों को नियमित रूप से रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है। ऐसे में प्रत्येक रक्तदाता का योगदान किसी बच्चे के जीवन में नई उम्मीद और मुस्कान लेकर आता है।समाजसेवी एवं उत्तराखंड रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष श्री मोहन सिंह खत्री ने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचाने में सहायक सिद्ध हो सकता है।उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों एवं आम नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस मानवीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और जरूरतमंद बच्चों के जीवन में खुशियों का संचार करें।स्थान: राजकीय मेडिकल कॉलेज दून, ब्लड बैंकतिथि: 08 मई 2026“आइए, रक्तदान कर मानवता का फर्ज निभाएं और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के जीवन में आशा की नई किरण बनें।”
