अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने उत्तराखंड के जूनियर शिक्षकों के आंदोलन को दिया पूर्ण समर्थन

अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने उत्तराखंड के जूनियर शिक्षकों के आंदोलन को दिया पूर्ण समर्थन

देहरादून___ 09 मई 2026 प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, उत्तराखंड द्वारा अपनी लंबित मांगों के समर्थन में चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन को अब राष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत समर्थन प्राप्त हुआ है। अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने उत्तराखंड के जूनियर शिक्षकों के संघर्ष को पूर्ण समर्थन एवं सहयोग देने की घोषणा की है।प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, उत्तराखंड के पत्रांक 171(1)/आंदोलन कार्यक्रम/2025-26 के माध्यम से अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ से आंदोलन को समर्थन देने का अनुरोध किया गया था। इस पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री योगेश त्यागी ने उत्तराखंड के शिक्षकों के आंदोलन को न्यायोचित बताते हुए देशभर के जूनियर शिक्षकों से एकजुटता प्रदर्शित करने का आह्वान किया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री योगेश त्यागी ने कहा कि उत्तराखंड के जूनियर शिक्षक अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्षरत हैं और अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने सभी राज्यों के जूनियर शिक्षकों से अपील की कि वे आगामी चरणबद्ध आंदोलन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।उत्तराखंड में प्रस्तावित आंदोलन कार्यक्रम के अंतर्गत 12 मई, 18 मई, 29 मई एवं 08 जून 2026 को आयोजित धरना-प्रदर्शन, रैली एवं अन्य कार्यक्रमों में अखिल भारतीय स्तर पर शिक्षक बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और आंदोलन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुभाष सिंह चौहान ने कहा कि यह आंदोलन केवल उत्तराखंड के शिक्षकों का नहीं, बल्कि देशभर के जूनियर शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों और भविष्य से जुड़ा हुआ है। संगठन हर स्तर पर शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षकों की एकजुटता और संगठित संघर्ष से सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *