श्रीमद् भागवत कथा

देहरादून में श्री महाकाल सेवा समिति (रजि) द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आज 8 जनवरी 2026 को चौथा दिवस था। वीरवार को यह कथा सुप्रसिद्ध कथा व्यास श्री सुभाष जोशी जी के मुखारविंद से सुनाई गई।

कथा के आज के प्रमुख प्रसंगों में जड़भरत कथा, प्रहलाद चरित्र, समुद्र मंथन, मनुओं की कथा, गंगावतरण, शंकर का विष पान, राम चरित्र कथा और कृष्णजन्मोत्सव शामिल थे।___________इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल, वैष्णो माता मंदिर से आचार्य विपिन जोशी, पार्षद अनीता गर्ग, पुर्व मंडी समिति अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद, ब्राह्मण उत्थान समाज परिषद के समस्त अधिकारी एवं सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी जी के ओ एस डी योगेश अग्रवाल उपस्थित थे।***********समिति के संरक्षकगण में सुधीर जैन, अश्वनी अग्रवाल, आलोक जैन, अनिरुद्ध जिंदल, रोशन राणा, बालकृष्ण, संजीव गुप्ता, विनय प्रजापति, गौरव जैन, सुमित बंसल, हेमराज अरोड़ा, अरिहंत जैन, राहुल माटा, आयुष जैन, डा नितिन अग्रवाल, शिवम् गुप्ता, अनुष्का राणा, कृतिका राणा, नितिन अग्रवाल, जितेंद्र मलिक, विक्रम चौधरी, और पुनीत जैन शामिल थे।