ग्राम बमोली में रेलिंग एवं सीसी मार्ग निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

ग्राम बमोली में रेलिंग एवं सीसी मार्ग निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

Oplus_131072

द्वारीखाल (पौड़ी गढ़वाल)___________8 जनवरी 2026 – विकास खंड द्वारीखाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बमोली में प्रस्तावित एवं प्रगति पर चल रहे रेलिंग निर्माण एवं सीमेंट कंक्रीट (सीसी) मार्ग कार्यों का आज स्थलीय निरीक्षण किया गया।_________निरीक्षण दल में द्वारीखाल ब्लॉक के कनिष्ठ अभियंता (जेई) नवीन सैनी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) दीपक नेगी, ग्राम प्रधान सपना देवी, वार्ड सदस्य जयमल चंद्रा के साथ ग्रामीण जनार्दन प्रसाद एवं डब्बल सिंह उपस्थित रहे।________निरीक्षण के दौरान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने निर्माण स्थलों पर पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता, मापदंडों के अनुरूप प्रगति तथा सुरक्षा से जुड़े पहलुओं का गहन अवलोकन किया। ग्रामीणों द्वारा रेलिंग निर्माण को विशेष रूप से आवश्यक बताया गया, जिससे ढलान वाले मार्गों पर आवागमन सुरक्षित हो सके, वहीं सीसी मार्ग से वर्षा ऋतु में होने वाली फिसलन व कीचड़ की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जताई गई।_______ब्लॉक जेई नवीन सैनी ने मौके पर आवश्यक तकनीकी सुझाव देते हुए कार्य को मानक के अनुरूप समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। वीपीडीओ दीपक नेगी ने पंचायत स्तर पर सभी औपचारिकताओं व अभिलेखों को दुरुस्त रखते हुए कार्यों के पारदर्शी क्रियान्वयन की बात कही।*********ग्राम प्रधान सपना देवी ने कहा कि ग्राम बमोली में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए पंचायत प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में अन्य आवश्यक विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।