मुख्यमंत्री धामी से जनप्रतिनिधियों ने की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
देहरादून, 23 जून_____ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास एवं सचिवालय में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक नेताओं ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान प्रदेश एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विविध विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।मुख्यमंत्री आवास पर देहरादून नगर निगम के मेयर श्री सौरभ थपलियाल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर नगर निगम क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।____________इसी क्रम में टिहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री किशोर उपाध्याय ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया।
काशीपुर नगर निगम के महापौर श्री दीपक बाली के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने काशीपुर नगर क्षेत्र के विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।

गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अरविंद पाण्डेय ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा जनहित में चल रहे कार्यों की जानकारी साझा की।________________वहीं सचिवालय में किच्छा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के विकास एवं जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से सुना तथा जनहित एवं प्रदेश के समग्र विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।_____ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित विकास तथा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
