स्व० श्रीमती निशा गोयल की स्मृति में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर तथा रक्तदान शिविर जैसे कार्य सराहनीय और प्रेरणास्पद है -सांसद नरेश बंसल

देहरादून ___________ हिंदु नेशनल इंटर कालेज देहरादून में गोयल स्वीट्स के स्वामी समाजसेवी अरविंद गोयल द्वारा अपनी धर्मपत्नी स्व०श्रीमती निशा गोयल की स्मृति में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर तथा रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि सांसद नरेश बंसल ने कहा कि अपने प्रियजन की पावन स्मृति में इस प्रकार के आयोजन करना वास्तविक रुप से समाजसेवा है इससे पुण्यात्माओं का भी आशीर्वाद मिलता है। विशिष्ट अतिथि विधायक खजानदास ने आयोजन की सराहना करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की। स्वास्थय शिविर के संक्षिप्त शुभारंभ कार्यक्रम को समाजसेवी अरविंद गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। शिविर में आनंद स्वीट्स के स्वामी आंनद गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय वैश्य संघ के अध्यक्ष दीपक सिंघल, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार् अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि विशाल गुप्ता, संजय गर्ग, दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष डॉ मुकेश गोयल ने भी संबोधित किया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सिनर्जी अस्पताल के निदेशक डा.कृष्ण अवतार, डॉ. सीमा अवतार, डॉ.प्रवीण मित्तल, डा. लवकुश चौधरी,डा.तरुण मित्तल, डा. सरिता चौरसिया, डॉ. हीरक सिंह, डॉ. अर्णव मित्तल, डॉ. अंतरा पंत, हैंड मार्केटिंग, सरबजीत सिंह,स्वामी विवेकानंद नेत्र चिकित्सालय के नेत्र रोगी विशेषज्ञ डा. प्रशांत लूथरा द्वारा 158 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाये उपलब्ध करवाई गई। रक्तदान शिविर में श्री महंत इंद्रेश हास्पिटल ,ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अमित चंद्रा के संयोजन में 22 रक्तदानियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में श्री पीढ़ी के चिकित्सक डा० अर्णव मित्तल तथा डा. अंतरा द्वारा प्रथम बार समाज सेवा के रुप प्रथम बार निशुल्क चिकित्सा शिविर में सेवा कार्य प्रारंभ पर शिविर संयोजक अरविंद गोयल ने सम्मानित किया शिविर में नेत्र रोग, हड्डी रोग,स्त्री रोग,स्कीन रोग,चर्म रोग, शूगर रोग आदि के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार किये जाने से सभी रोगियों ने सराहना की । संक्षिप्त समारोह का संचालन 131 बार रक्तदान करने वाले योगेश अग्रवाल ने किया। शिविर में शोभित मांगलिक, विद्यालय प्रबंधक प्रवीण जैन, पार्षद मनोज जाटव,सोमप्रकाश शर्मा, राकेश महेंद्रु, सुधीर जैन, दिनेश सी गोयल, जगमोहन रावत, धनप्रकाश गोयल, विक्की गोयल,अमित गोयल,अरुण गोयल, सत्यप्रकाश गोयल,रमेश अग्रवाल, उपेंद्र अग्रवाल,मनोज सिंघल,हर्ष अग्रवाल, दयालचंद्र गुप्ता, घनश्याम स्वरुप शर्मा, तरुण शर्मा,अखिलेश अग्रवाल, अश्विनि खंडूजा,कमल कोचर, अजय नौटियाल,प्रशांत शर्मा, आदि उपस्थित रहे।
