भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश टीम घोषित, एडवोकेट बलविंदर सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी

देहरादून_____27 दिसंबर 2025 – भाजपा उत्तराखंड के अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में एडवोकेट बलविंदर सिंह को प्रदेश आई.टी. संयोजक की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।______एडवोकेट बलविंदर सिंह ने बताया कि पार्टी ने उन जैसे सामान्य से कार्यकर्ता को इतना बड़ा पद देकर उन पर पूरा भरोसा जताया है। वे पूर्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री रह चुके हैं और उनकी इस नई जिम्मेदारी का महत्व इसलिए भी है क्योंकि ऋषिकेश से प्रदेश की टीम में उनका नाम लिया गया है।______सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और पार्टी के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि संघटन के निष्ठावान कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए वे पार्टी के आभारी हैं।
