
आर एस के पब्लिक स्कूल दल्लीपुर में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024 में चयनित किशन गुप्ता एवं राष्ट्रीय योग्यता आधारित परीक्षा में चयनित छात्र एवं आर एस के पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र छात्राओं को अजगरा विधायक माननीय त्रिभुवन राम द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें आर एस के पब्लिक स्कूल मे समृद्धि पाण्डेय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया | माननीय विधायक जी के साथ धनंजय भारद्वाज जिला प्रमुख सोशल मीडिया भाजपा पिछड़ा मोर्चा वाराणसी एवं सर्वजीत यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य पिछड़ा मोर्चा हरहुआ मंडल महामंत्री एवं प्रबंधक अरविंद कुमार पाण्डेय प्रधानाध्यापक दशरथ कुमार एवं वरिष्ठ शिक्षक श्री जटाशंकर तिवारी सतीष कुमार शुक्ला एवं स्थानीय अभिभावक उपस्थित रहे। यह आयोजक आर एस के पब्लिक स्कूल दल्लीपुर एवं अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ द्वारा किया गया |
