स्वागत संदेश ———केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले के उत्तराखंड आगमन पर जन समर्थन पार्टी एवं सहयोगी क्षेत्रीय दलों ने किया हार्दिक स्वागत देहरादून
माननीय रामदास आठवले जी, केंद्रीय राज्यमंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के उत्तराखंड आगमन पर उत्तराखंड जन समर्थन पार्टी एवं सहयोगी क्षेत्रीय दलों की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।
दिवानेत्व में क्षेत्रीय दलों का एक प्रतिनिधिमंडल वीरपुर गंगोड़ा (उत्तराखंड) में माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले जी से शिष्टाचार भेंट करेगा।प्रतिनिधिमंडल में निम्न प्रमुख नेता सम्मिलित रहेंगे

—श्री धन सिंह नेगी — केंद्रीय अध्यक्ष, उत्तराखंड जन समर्थन पार्टी श्री अनिल जुयाल — केंद्रीय मुख्य महासचिव, उत्तराखंड जन समर्थन पार्टीश्री दिवानलाल चौपतियाल — प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, उत्तराखंड जन समर्थन पार्टी। श्री बलदेव सिंह नेगी — केंद्रीय अध्यक्ष, उत्तराखंड क्रांति दल (डेमोक्रेटिक)श्री एच. एस. नेगी — प्रदेश अध्यक्ष, सैनिक समाज पार्टी श्री शिव प्रसाद सेमवाल — केंद्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी श्री चंदन सिंह नेगी — केंद्रीय अध्यक्ष, समानता पार्टी। अनुसूचित जाति, दलित, पिछड़े एवं वंचित वर्गों के मुद्दों पर होगा विशेष संवाद प्रतिनिधिमंडल द्वारा आदरणीय केंद्रीय राज्यमंत्री जी का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया जाएगा। साथ ही उत्तराखंड के अनुसूचित जाति, दलित, पिछड़े एवं वंचित समाज से जुड़ी प्रमुख समस्याओं एवं विकास संबंधी विषयों पर उनका ध्यान आकर्षित किया जाएगा।प्रतिनिधिमंडल द्वारा माननीय मंत्री जी से आग्रह किया जाएगा कि इन वर्गों के सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विशेष सहयोग प्रदान करने की कृपा की जाए।वंचित एवं पिछड़े वर्गों के हितों की रक्षा के लिए सकारात्मक पहल की उम्मीद उत्तराखंड जन समर्थन पार्टी एवं सभी सहयोगी क्षेत्रीय दलों ने आशा व्यक्त की है कि यह महत्वपूर्ण मुलाकात उत्तराखंड के वंचित एवं पिछड़े वर्गों के हितों की रक्षा तथा उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सकारात्मक एवं सार्थक पहल सिद्ध होगी।प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य सामाजिक न्याय, समान अवसर तथा वंचित वर्गों के विकास से जुड़े विषयों को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखना है, ताकि उत्तराखंड के जरूरतमंद एवं पिछड़े वर्गों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।— उत्तराखंड जन समर्थन पार्टी एवं सहयोगी क्षेत्रीय दल
