सहप्रभारी का जताया आभार ______ : उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा का आभार व्यक्त किया।

प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा का आभार व्यक्त किया और उन्हे कार्य समिति के सदस्य एवं अनुशासन समिति के चैयरमैन मनोनीत होने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि हमारे सामने 2027 की चुनौती है जिसके लिए जी जान से जुट जाए। आज प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त है और कांग्रेस की तरफ आशाभरी निगाह से टकटकी लगाये हुई हैं प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में बेहतर माहौल है कांग्रेस की विचारधारा कांग्रेस सरकार के समय किये गये कार्यो नीतियों को एवं भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों बेरोजगारी भ्रस्टाचार महंगाई महिला उत्पीड़न बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओ सरकार की नाकामी को घर घर लेकर जाए ।नव नियुक्त प्रदेश सचिव महेश जोशी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आम जन से संवाद स्थापित कर जन हित में संघर्ष किया जायेगा और कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जायेगा । नव नियुक्त प्रदेश सचिव त्रिलोक सजवान टीटू त्यागी ने विधायक जी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश सचिव महेश जोशी त्रिलोक सजवाण मनोज खुल्वे नितिन खुल्वे ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया ।
