अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच

आंदोलनकारी प्रमिला रावत के नेतृत्व में महिलाओं एवं युवाओं ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच,
कई आंदोलनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अलग-अलग स्थानों पर छोड़ा।
देहरादून 🌿🌿🌿🌿🌿आज आंदोलनकारी प्रमिला रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने तथा लंबे समय से आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों का शीघ्र चिन्हीकरण किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई।मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान पुलिस ने आंदोलनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ आंदोलनकारी साथियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग स्थानों पर छोड़ दिया गया।आंदोलनकारियों ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही लंबे समय से राज्य के विभिन्न जनहित के मुद्दों पर आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए, ताकि उनके साथ न्याय हो सके।🌿🌿🌿🌿इस आंदोलन में सुभागा, सुरेश, गीता, रेखा, विकास चिंतन, सुमन बड़ौनी, भोपाल चौधरी, देवेश्वरी रावत, पुष्पा रावत, अमित पंवार, पुष्पलता, राजदुलारी, दीप्ति रावत, चंद्रा देवी सहित अनेक आंदोलनकारी साथी मौजूद रहे।आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
प्रमुख मांगें:
1. अंकिता भंडारी को न्याय दिलाया जाए।
2. आंदोलनकारियों का शीघ्र चिन्हीकरण किया जाए।3. आंदोलनकारियों की मांगों पर सरकार गंभीरता से कार्रवाई करे।