नव निर्वाचित चेयरमैन राजबीर सिंह बिष्ट का देहरादून बार एसोसिएशन ने किया भव्य स्वागत, अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य करने का लिया संकल्प

नव निर्वाचित चेयरमैन राजबीर सिंह बिष्ट का देहरादून बार एसोसिएशन ने किया भव्य स्वागत, अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य करने का लिया संकल्प

नव निर्वाचित चेयरमैन राजबीर सिंह बिष्ट का देहरादून बार एसोसिएशन ने किया भव्य स्वागत, अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य करने का लिया संकल्प

देहरादून। 🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के नवनिर्वाचित चेयरमैन एवं देहरादून बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजबीर सिंह बिष्ट के सम्मान में देहरादून बार एसोसिएशन की ओर से भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

श्री राजबीर सिंह बिष्ट ने देहरादून बार एसोसिएशन में कई वर्षों तक सचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। उनके अनुभव, कार्यशैली और अधिवक्ताओं के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें अब बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उनके इस उपलब्धि पर अधिवक्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला

स्वागत समारोह के दौरान नवनिर्वाचित चेयरमैन श्री राजबीर सिंह बिष्ट ने सभी अधिवक्ताओं एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं ने उन्हें जो विश्वास और इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए गौरव के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है। उन्होंने कहा, “मैं अधिवक्ता साथियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का प्रयास करूंगा। अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकारों, हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि अधिवक्ता समाज की सेवा करने का महत्वपूर्ण अवसर है। वह सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर चलने, उनके हितों की रक्षा करने और बार काउंसिल की गरिमा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर देहरादून बार के सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं पदाधिकारियों ने श्री बिष्ट को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और नेतृत्व में अधिवक्ता समाज के हितों को नई मजबूती मिलेगी। समारोह में सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए इसे देहरादून के अधिवक्ता समाज के लिए गर्व का क्षण बताया।

स्वागत समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारी- अध्यक्ष श्री अनिल कुकरेती जी, चेयरमैन श्री सुरेंद्र सिंह पुंडीर जी- पूर्व चेयरमैन श्री राकेश गुप्ता जी- वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रेमचंद शर्मा जी- पूर्व अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा (बंटू जी)- पुस्तकालय अध्यक्ष श्री सुभाष परमार जी- कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती आरती रावत जी- सह सचिव श्री कपिल अरोड़ा जी- कोषाध्यक्ष श्री राजीव रोहिला जी- कार्यकारिणी सदस्य श्री आशुतोष गुसाईं जी- श्री दीपक त्यागी जी- श्री रमन शर्मा जीसमारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

उपस्थित अधिवक्ताओं ने श्री राजबीर सिंह बिष्ट को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में अधिवक्ता समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों को और अधिक मजबूती मिलेगी।