सुप्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल ने पूर्णमति माताजी के दर्शन कर लिया मंगल आशीर्वाद, भजनों से भक्तिमय हुआ जैन धर्मशाला का वातावरण

सुप्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल ने पूर्णमति माताजी के दर्शन कर लिया मंगल आशीर्वाद, भजनों से भक्तिमय हुआ जैन धर्मशाला का वातावरण

🌿🌿
सुप्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल ने पूर्णमति माताजी के दर्शन कर लिया मंगल आशीर्वाद, भजनों से भक्तिमय हुआ जैन धर्मशाला का वातावरण
🌿🌟💥

देहरादून। 🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿सकल दिगंबर जैन समाज एवं श्री विद्या समय पूर्ण वर्षायोग समिति के तत्वावधान में आध्यात्मिक श्रमणी, परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के पावन सानिध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने पूज्य पूर्णमति माताजी के दर्शन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भक्ति संगीत की प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उनके आगमन से संपूर्ण वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो उठा।नित्य पूजन एवं शांतिधारा के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे नित्य नियम पूजन एवं मंदिरजी में श्रीजी की शांतिधारा के साथ हुआ। इस अवसर पर जैन मिलन शिवालिक के सदस्यों ने श्रीजी के चरणों में अर्घ्य समर्पित कर पुण्यार्जन किया। श्रद्धालुओं ने पूज्य माताजी के सानिध्य में पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया।सेवाभाव और धार्मिक साधना के लिए सेवकों एवं व्रतधारियों का सम्मानकार्यक्रम के अंतर्गत पूज्य पूर्णमति माताजी के चातुर्मास के दौरान निष्ठापूर्वक सेवाएं देने वाले सेवकों तथा दशलक्षण महापर्व में व्रत धारण कर धार्मिक साधना करने वाले व्रतधारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान सभी को उपहार भेंट कर उनके सेवाभाव, समर्पण एवं धर्म के प्रति आस्था की सराहना की गई।सम्मानित होने वाले सेवकों में श्री अमित जैन चुने वाले, दिनेश जैन, सचिन जैन, मीडिया कोऑर्डिनेटर श्रीमती मधु जैन, मुकेश जैन, सिम्मी जैन एवं सुप्रिया जैन शामिल रहे। वहीं दशलक्षण व्रतधारियों में रानो जैन, ज्योति जैन, प्रीति जैन, सोनम जैन, हिमांशु जैन, माही जैन, सुभी जैन, ऋतु जैन एवं सिद्धार्थ जैन सहित अन्य श्रद्धालुओं को सम्मानित किया गया।जुबिन नौटियाल के आगमन से बढ़ी कार्यक्रम की आध्यात्मिक गरिमाकार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उस समय देखने को मिला, जब सुप्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल जैन धर्मशाला पहुंचे। उन्होंने परम पूज्य पूर्णमति माताजी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्मिक भावनाओं से जोड़ दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में भक्ति संगीत का आनंद लिया।जुबिन नौटियाल ने भक्ति संगीत के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भजन गाने और सुनने से मन को शांति मिलती है। संगीत और ईश्वर के नाम का संगम ध्यान जैसी अनुभूति प्रदान करता है तथा तनाव और चिंता को कम करने में सहायक हो सकता है। धार्मिक आयोजनों में मंत्रों और भजनों की ध्वनि सकारात्मक भावनाओं का संचार करती है। भक्ति मनुष्य के भीतर अहंकार को कम कर ईश्वर के प्रति कृतज्ञता, श्रद्धा और समर्पण की भावना को मजबूत बनाती है।उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन केवल आस्था की अभिव्यक्ति ही नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने का भी माध्यम हैं। ऐसे आयोजन आपसी सद्भाव, सामुदायिक एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ हमारी धार्मिक परंपराओं एवं संस्कारों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।समिति पदाधिकारियों ने किया जुबिन नौटियाल का स्वागतइस अवसर पर वर्षायोग समिति के अध्यक्ष राजीव जैन, आशीष जैन, मंत्री संदीप जैन, नेहा जैन, कावेरी ज्वेलर्स के आशीष जैन, सूर्य कंस्ट्रक्शन के दिनेश जैन एवं राजीव जैन, मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन तथा प्रचार-प्रसार प्रभारी अंकुर जैन और अनुज जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने जुबिन नौटियाल का स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान सांध्यकालीन आरती श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने पूज्य पूर्णमति माताजी के पावन सानिध्य में धर्मलाभ प्राप्त किया और आध्यात्मिक वातावरण में अपनी सहभागिता निभाई।इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारी, श्री विद्या समय पूर्ण वर्षायोग समिति के सदस्य, जैन भवन कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा दूर-दराज से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

प्रेषक:मधु सचिन जैनमीडिया कोऑर्डिनेटर जैन समाज