राजबीर सिंह बिष्ट बने बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन

राजबीर सिंह बिष्ट बने बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन

बार एसोसिएशन देहरादून ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

राजबीर सिंह बिष्ट बने बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन

देहरादून🌿🌿🌿🌿🌿बार एसोसिएशन देहरादून के सम्मानित अधिवक्ता एवं पूर्व सचिव श्री राजबीर सिंह बिष्ट के बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन के रूप में निर्वाचित होने पर बार एसोसिएशन देहरादून ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

बार एसोसिएशन देहरादून ने कहा कि श्री राजबीर सिंह बिष्ट का चेयरमैन पद पर निर्वाचित होना न केवल उनके व्यक्तिगत अनुभव, कार्यकुशलता एवं अधिवक्ता समाज के प्रति समर्पण का सम्मान है, बल्कि यह देहरादून के समस्त अधिवक्ता समाज के लिए भी गौरव का विषय है।

एसोसिएशन ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री बिष्ट अपने दीर्घ अनुभव, कुशल नेतृत्व और अधिवक्ता हितों के प्रति प्रतिबद्धता के माध्यम से बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे तथा प्रदेश के अधिवक्ताओं की समस्याओं और अधिकारों को मजबूती से उठाएंगे।

बार एसोसिएशन देहरादून की ओर से श्री राजबीर सिंह बिष्ट के उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए कहा गया कि उनका निर्वाचन अधिवक्ता समाज के लिए नई उम्मीद और नई ऊर्जा का संदेश है।

बार एसोसिएशन देहरादून परिवार की ओर से श्री राजबीर सिंह बिष्ट जी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।