7 अक्टूबर 2026श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह के साथ श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस का हुआ समापन

देहरादून। 🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿श्री श्री शिव पार्वती कुमार पंचायती मंदिर, कुमार मंडी, देहरादून के मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति की ओर से पितृ श्राद्ध के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। छठे दिवस की कथा में कथा व्यास श्री गोरी शंकर जी ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का विस्तारपूर्वक वर्णन सुनाया।कथा व्यास ने श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं, अनेक राक्षसों के वध, राधा प्रसंग, श्रीकृष्ण के रासोत्सव तथा गोपी गीत जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान मंदिर प्रांगण भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।छठे दिवस के समापन अवसर पर श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग का सुंदर एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया।
विवाह प्रसंग के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण एवं रुक्मणी के जयकारे लगाए।🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿इस अवसर पर कथा व्यास श्री गोरी शंकर जी से आशीर्वाद लेने के लिए पूर्व राज्य मंत्री सुभाष जोशी, श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा सहित मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार, सुमित प्रजापति, विनय प्रजापति, पारस, शिवम, आयुष जैन, अभिषेक, लव, राहुल एवं भानु सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।मंदिर समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं से कथा के आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया गया।
