पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मुख्यमंत्री से मिले NMOPS का प्रतिनिधिमंडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारियों की न्यायोचित मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय का दिया आश्वासनदेहरादून, पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन

(NMOPS) उत्तराखंड के बैनर तले 13 सितंबर को देहरादून में आयोजित प्रदेश स्तरीय महारैली के बाद पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन को महत्वपूर्ण गति मिली है। प्रदेश के सभी 13 जनपदों से बड़ी संख्या में कर्मचारियों, शिक्षकों एवं अधिकारियों की सहभागिता से आयोजित महारैली के पश्चात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा NMOPS के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया था________
_इसी क्रम में आज राज्य मंत्री श्री प्रताप पंवार जी एवं NMOPS के प्रांतीय अध्यक्ष श्री जीतमणि पैन्यूली जी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात की और प्रदेश के कर्मचारियों एवं शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विस्तृत एवं सार्थक वार्ता की वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने कर्मचारियों की न्यायोचित मांग के संदर्भ में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संघर्षरत कर्मचारियों एवं शिक्षकों में उम्मीद जगी है
NMOPS प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी कर्मचारियों की वर्षों पुरानी इस न्यायोचित मांग पर सकारात्मक एवं संवेदनशील निर्णय लेंगे।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पुरानी पेंशन केवल आर्थिक सुरक्षा का विषय नहीं है, बल्कि यह कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और भविष्य की स्थिरता से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण मुद्दा है प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के साथ हुई आज की यह सार्थक वार्ता शीघ्र ही ठोस एवं सकारात्मक परिणामों में परिवर्तित होगी और प्रदेश के लाखों कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की अपेक्षाओं पर सरकार खरी उतरेगी
NMOPS ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदेश के कर्मचारी एवं शिक्षक लंबे समय से अपनी मांग को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सरकार के समक्ष रखते आ रहे हैं। 13 सितंबर को आयोजित महारैली में प्रदेश के सभी जनपदों से कर्मचारियों की व्यापक भागीदारी ने इस मांग के प्रति कर्मचारियों की एकजुटता एवं प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया है मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में
NMOPS के प्रांतीय अध्यक्ष श्री जीतमणि पैन्यूली, ई0 मुकेश रतूड़ी, श्रीमती उर्मिला द्विवेदी, इंजीनियर शांतनु शर्मा, श्री प्रवेश उनियाल, श्री हर्षवर्द्धन जमलोकी, श्री संतोष गड़ोही, श्री विकास शर्मा, श्री विनोद मल्ल, श्री सुखदेव सिंह सैनी, श्री दीपक चौहान, श्रीमती मधु पटवाल, श्री अश्विन चौहान, श्री हीराबल्लभ जोशी सहित विभिन्न संगठनों एवं जनपदों के पदाधिकारी शामिल रहे
NMOPS उत्तराखंड को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के अनुरूप पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर शीघ्र ठोस निर्णय लिया जाएगा, जिससे प्रदेश के कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण राहत मिल सके
