21 सितम्बरमुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देहरादून
‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत ग्राम पुरुकुल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 287 लोग हुए लाभान्वित*

‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, जनपद देहरादून द्वारा आज ग्राम पुरुकुल स्थित दीपक पुंडीर सामुदायिक भवन में एक विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में ई.एन.टी. (ENT), नेत्र रोग (Eye) तथा अस्थि रोग (Ortho) विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का गहन परीक्षण कर उन्हें उचित उपचार व परामर्श दिया गया। इसके साथ ही, शिविर में दिव्यांगजनों हेतु दिव्यांग बोर्ड की सुविधा उपलब्ध रही तथा जनरल फिजिशियन, RBSK, RKSK, DOTS, आयुष्मान कार्ड और ABDM (आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) की टीमों द्वारा आम जनमानस को विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। उप जिला चिकित्सालय, मसूरी द्वारा आयोजित इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 65 लाभार्थियों ने गैर-संचारी रोग जांच, 04 लाभार्थियों ने टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत 46 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श दिया गया।इसके अतिरिक्त 14 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड, 3 आभा आई डी कार्ड, 8 लाभार्थियों ने नाक कान गला जांच, 13 लाभार्थियों ने नेत्र जांच, 11 लाभार्थियों की हड्डी जांच, फिजिशियन द्वारा 45 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच तथा 78 लाभार्थियों की टी बी स्क्रीनिंग की गई। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा एवं उप जिलाधिकारी मसूरी राहुल आनंद द्वारा स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून डॉ मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में अपर चिकित्साधिकारी देहरादून डॉ प्रदीप राणा, चिकित्सा अधीक्षक सहसपुर डॉ मोहन डोगरा, चिकित्सा अधीक्षक मसूरी डॉ खजान सिंह चौहान तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी भगवंतपुर डॉ सूरज भंडारी की देखरेख में सुचारू रूप से संपन्न कराया गया।
