‘वादा निभाओ’ का रिटर्न गिफ्ट देश की जनता को दें प्रधानमंत्री मोदी : महेश जोशी
देहरादून। ________प्रदेश कांग्रेस के सचिव महेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देशभर में उत्सव का माहौल है और विभिन्न स्थानों पर दीप जलाए जा रहे हैं, लेकिन देश की जनता को प्रधानमंत्री से अनेक अपेक्षाएं भी हैं। महेश जोशी ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने, महंगाई कम करने और किसानों की आय दोगुनी करने सहित कई वादे किए थे। उन्होंने महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर करने, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, काला धन वापस लाने तथा प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपये आने जैसे वादों का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद इन वादों पर अपेक्षित रूप से अमल नहीं हुआ और जनता को निराशा का सामना करना पड़ा। उनके अनुसार, महंगाई लगातार आम लोगों की परेशानी बढ़ा रही है और बेरोजगारी को लेकर युवा चिंतित हैं। किसानों को अपनी मांगों को लेकर लंबे आंदोलन करने पड़े, जबकि पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं में रोष है। महेश जोशी ने कहा कि नीट परीक्षा से जुड़े विवादों ने भी विद्यार्थियों और अभिभावकों की चिंताओं को बढ़ाया। उन्होंने केंद्र सरकार के कार्यकाल को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार, किसानों को राहत और आम जनता को महंगाई से राहत देने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने भाजपा एवं विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोगों
