जन्मदिन पर दिया सनातन संस्कृति और एकता का संदेश

देहरादून। ________विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं श्री महाकाल सेवा समिति (रजि.) देहरादून के संरक्षक श्री सुभाष जोशी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परशुराम चतुर्वेद विद्यालय में संस्कृत विद्या का अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को अंगवस्त्र एवं फल वितरित किए गए।इस अवसर पर संस्कृत पाठ कर रहे विद्यार्थियों द्वारा वेद मंत्रों का सस्वर पाठ किया गया। विद्यार्थियों के संस्कृत वेद पाठ के उच्चारण से पूरा वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम में श्री सुभाष जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए राज्य मंत्री श्याम अग्रवाल, अशोक वर्मा, अर्चित डाबर, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल चांद शर्मा, पावन शर्मा, भरत राम तिवारी, विकास वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशा राणा, विनय प्रजापति, राहुल माटा, बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, नितिन अग्रवाल, अनुष्का राणा एवं कृतिका राणा भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के माध्यम से सनातन संस्कृति, संस्कृत भाषा एवं भारतीय परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया।
