स्वर्गीय रमेश कुमार वर्मा की जयंती पर वृक्षारोपण कर किया स्मरण पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की गारंटी : मोहन सिंह खत्री

स्वर्गीय रमेश कुमार वर्मा की जयंती पर वृक्षारोपण कर किया स्मरण पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की गारंटी : मोहन सिंह खत्री।

देहरादून।___________ अग्रणी समाजसेवी एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहे स्वर्गीय श्री रमेश कुमार वर्मा जी की जयंती के अवसर पर राजकीय प्रशिक्षण संस्थान, महिला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्वर्गीय रमेश कुमार वर्मा की जयंती पर वृक्षारोपण कर किया स्मरण पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की गारंटी : मोहन सिंह खत्री

कार्यक्रम का आयोजन राज्य बाल कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी श्री मोहन सिंह खत्री के सहयोग से किया गया।______इस अवसर पर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय रमेश कुमार वर्मा जी के सामाजिक योगदान, जनसेवा एवं समाजहित में किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।____🌿🌿🌿🌿🌿कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मोहन सिंह खत्री ने कहा कि वृक्षारोपण महज पौधे लगाने की औपचारिकता नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रमेश कुमार वर्मा जी की जयंती पर पौधारोपण कर उन्हें याद करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।🌿🌿🌿🌿🌿🌿उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकताओं में से एक है। प्रत्येक नागरिक को अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से पर्यावरण संरक्षण के अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।🌿🌿🌿🌿🌿कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इस अवसर पर छात्राओं को फल भी वितरित किए गए।🌿🌿🌿🌿🌿कार्यक्रम में राजकीय महिला आईटीआई की प्रधानाचार्य श्रीमती पल्लवी शर्मा, कार्यदेशक धर्मेश डोभाल, नितिन वर्मा, रेणु कश्यप, आशा भंडारी, अंजना नौटियाल, अर्जुन रावत, विजय बिष्ट, भीम सिंह, कुसुम नेगी, हरीश चंद्र जोशी सहित छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।