एसआरएचयू ने 77 टीबी मरीजों को वितरित की मासिक पोषण किट

16 सितंबर 2026_______एसआरएचयू ने 77 टीबी मरीजों को वितरित की मासिक पोषण किट राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत एसपीएस अस्पताल ऋषिकेश में स्वास्थ्य जांच एवं पोषण किट वितरण शिविर आयोजित

डोईवाला। ___________स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जौलीग्रांट के ग्राम्य विकास संस्थान (आरडीआई) की ओर से राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत एसपीएस अस्पताल, ऋषिकेश में मासिक पोषण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 77 टीबी मरीजों को निशुल्क मासिक पोषण किट वितरित की गई।_________शिविर में सर्वप्रथम टीबी मरीजों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान मरीजों का वजन एवं रक्तचाप मापा गया। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मरीजों को नियमित रूप से दवाओं का सेवन करने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में आवश्यक परामर्श दिया।_________

इस अवसर पर लाभार्थियों का आभा हेल्थ आईडी पंजीकरण भी कराया गया, जिससे उन्हें डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके।____ स्वास्थ्य जांच के बाद डॉ. देवेन्द्र रावत एवं आस संस्था की बहन हेमलता ने टीबी मरीजों को मासिक पोषण किट वितरित की।

एसआरएचयू ने 77 टीबी मरीजों को वितरित की मासिक पोषण किट

शिविर में बच्चों के लिए विशेष पोषण किट भी उपलब्ध कराई गई।_____इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए समय पर उपचार के साथ-साथ पौष्टिक आहार, नियमित दवा सेवन और स्वास्थ्य जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका है। मरीजों को दवाओं के साथ आवश्यक पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं।आस संस्था की बहन हेमलता ने बताया कि स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के सहयोग से ऐसे पोषण वितरण शिविर निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि टीबी मरीजों को उपचार के साथ आवश्यक पोषण भी मिल सके और उनके स्वास्थ्य लाभ में सहयोग प्राप्त हो।_______शिविर के सफल आयोजन में लंकेश भट्ट, बी.एम. बमौला, डॉ. अदिति, सोनक्षी, आरडीआई से पवनदीप कौर, आस टीबी चैंपियन संजोगिता, सोनम, प्रिया, वेदिका, पूनम एवं रिया ने सहयोग प्रदान किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *