आखिर गणेश जी का विसर्जन क्यों ?🌿🌿रेणु सेमवाल की कलम से 🖋️

रेणु सेमवाल की कलम से __________गणेश उत्सव आते ही वातावरण भक्तिमय हो जाता है घर-घर गणपति की स्थापना होती है, मंदिर सजते हैं, पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। हर ओर एक ही जयघोष सुनाई देता है—“गणपति बप्पा मोरया”कुछ दिनों तक भगवान गणेश हमारे बीच रहते हैं हम उनकी पूजा करते हैं, आरती उतारते हैं, उन्हें भोग लगाते हैं और उनसे सुख-समृद्धि तथा बुद्धि-विवेक का आशीर्वाद मांगते हैं

आखिर गणेश जी का विसर्जन क्यों ?🌿🌿रेणु सेमवाल की कलम से 🖋️

फिर एक दिन आता है—विसर्जन का_______और यहीं से मन में एक सवाल उठता है______

आखिर गणेश जी का विसर्जन क्यों ?🌿🌿महाराष्ट्र में गणेश उत्सव और विसर्जन की परंपरा विशेष रूप से प्रसिद्ध है गणेश जी के विसर्जन को लेकर अलग-अलग धार्मिक मान्यताएँ और लोककथाएँ प्रचलित हैं। ऐसी ही एक लोकमान्यता में गणेश जी के अपने भाई कार्तिकेय से मिलने जाने की कथा भी कही जाती है। संभव है कि ऐसी कथाओं और धार्मिक भावनाओं ने कुछ क्षेत्रों में भगवान को विदा करने की परंपरा को स्वर दिया हो लेकिन यह एक लोकमान्यता है, फिर सवाल यह है कि अगर किसी क्षेत्र विशेष में भगवान गणेश को विदा करने की एक परंपरा विकसित हुई, तो क्या समय के साथ हमने उसे पूरे देश में केवल देखा-देखी अपनाना शुरू कर दिया?🤔🤔🤔🤔🤔🌿🌿🌿भारत के अधिकांश हिस्सों में तो गणेश जी की पूजा वर्षभर होती है मंदिरों में गणेश जी विराजमान हैं हर शुभ कार्य से पहले गणेश जी का स्मरण किया जाता है घर में किसी भी नए काम की शुरुआत हो तो सबसे पहले गणपति का नाम लिया जाता है फिर मन पूछता है___________जब गणेश जी हमारे लिए वर्ष के 365 दिन पूजनीय हैं, तो फिर कुछ दिनों के लिए उन्हें घर लाकर वापस पानी में विसर्जित करने की जरूरत आखिर क्यों महसूस हुई?🤔🤔🤔🤔यह सवाल किसी की आस्था को ठेस पहुँचाने के लिए नहीं है यह सवाल आस्था के भीतर से उठ रहा है क्या परंपरा से बड़ा भगवान का सम्मान नहीं 🤔🤔🤔🤔🤔🤔हम अक्सर कहते हैं कि हमारी संस्कृति में परंपराओं का बहुत महत्व है। यह बात सही भी है। परंपराएँ हमारी पहचान हैं, लेकिन समय के साथ यह देखना भी जरूरी है कि किसी परंपरा का वर्तमान स्वरूप हमारी आस्था, पर्यावरण और संवेदनशीलता के अनुरूप है या नहीं गणेश जी को हम बुद्धि और विवेक के देवता मानते हैं तो क्या गणेश जी की पूजा का सबसे सुंदर तरीका यह नहीं होगा कि हम उनके नाम पर होने वाले हर काम में बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करें? आज सबसे बड़ा प्रश्न विसर्जन की परंपरा से भी ज्यादा विसर्जन के बाद की स्थिति को लेकर है जिस प्रतिमा को हम घर में भगवान का स्वरूप मानकर स्थापित करते हैं, विसर्जन के बाद कई जगह वही प्रतिमाएँ नदी, तालाब और जलाशयों के किनारे टूटी हुई दिखाई देती हैं कहीं प्रतिमाओं के अवशेष पड़े होते हैं, कहीं पूजा सामग्री बिखरी होती है और कहीं सजावट का कचरा जलस्रोतों के किनारे जमा दिखाई देता है यह दृश्य केवल पर्यावरण का सवाल नहीं है, यह हमारी संवेदनशीलता का भी सवाल है जिसके सामने हमने हाथ जोड़कर प्रार्थना की, क्या उसे इस तरह छोड़ देना हमारी श्रद्धा का सम्मान है,🤔🤔🤔🤔🤔?दुनिया क्या देखती है?आज का समय सोशल मीडिया का है।विसर्जन के बाद प्रतिमाओं की दुर्दशा की तस्वीरें और वीडियो दूर-दूर तक पहुँचते हैं दूसरे लोग उन्हें देखते हैं और सवाल करते हैं कि जो लोग अपने भगवान की इतनी श्रद्धा से पूजा करते हैं, वे पूजा के बाद उन्हीं प्रतिमाओं को इस हालत में कैसे छोड़ सकते हैं? यह प्रश्न सुनकर मन दुखी होता है दुख इस बात का है कि कुछ नासमझ इंसानों ने मिलकर स्वयं अपने भगवान का ऐसा हाल कर दिया, जिसे देखकर रोना आता है।और उससे भी ज्यादा पीड़ा इस बात की है कि हममें से बहुत से लोग यह सब देखकर दुखी तो होते हैं, लेकिन उसके बाद करते कुछ नहीं। क्यों?क्या विसर्जन का अर्थ जिम्मेदारी से मुक्ति है? अगर विसर्जन धार्मिक परंपरा का हिस्सा है तो फिर उसके साथ जिम्मेदारी भी जुड़नी चाहिए प्रतिमा का सम्मान हो विसर्जन का स्थान व्यवस्थित हो जलस्रोत प्रदूषित न हों विसर्जन के बाद बची सामग्री को सम्मानपूर्वक हटाया जाए और सबसे जरूरी—भगवान की प्रतिमा को कूड़े या उपेक्षा की वस्तु न बनने दिया जाए आज कई स्थानों पर कृत्रिम विसर्जन कुंड, पर्यावरण-अनुकूल प्रतिमाएँ और व्यवस्थित विसर्जन की व्यवस्थाएँ की जाती हैं। ऐसे विकल्पों को अपनाना आस्था का विरोध नहीं, बल्कि आस्था को अधिक जिम्मेदार बनाना है भगवान मिट्टी की मूर्ति में नहीं, हमारी भावना में हैं हमें यह समझना होगा कि प्रतिमा हमारे लिए भगवान का स्वरूप है। उसका सम्मान हमारी श्रद्धा का सम्मान है।भगवान गणेश केवल कुछ दिनों के मेहमान नहीं हैं वे हमारे शुभ कार्यों के आरंभ में याद किए जाते हैं वे बुद्धि के देवता माने जाते हैं वे विघ्नहर्ता कहलाते हैं फिर क्यों न हम इस बार गणेश उत्सव का अर्थ थोड़ा बदलें?________क्यों न हम भगवान को केवल धूमधाम से घर लाने के बजाय उनके सम्मान की जिम्मेदारी भी उठाएँ?🙏क्यों न हम बच्चों को यह सिखाएँ कि भक्ति केवल आरती और जयकारे का नाम नहीं है; भक्ति जिम्मेदारी, संवेदना और सम्मान का नाम भी है सवाल परंपरा से नहीं, हमारी सोच से है यह लेख किसी प्रदेश, किसी समाज या किसी धार्मिक परंपरा के विरोध में नहीं है महाराष्ट्र की गणेशोत्सव परंपरा का अपना गौरवपूर्ण सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व है। उसका सम्मान होना चाहिए लेकिन हर परंपरा पर विचार करने का अधिकार भी समाज के पास होना चाहिए अगर हम किसी परंपरा को निभा रहे हैं तो हमें यह भी पूछना चाहिए कि हम उसके मूल भाव को निभा रहे हैं या केवल उसकी बाहरी रस्म को?कहीं ऐसा तो नहीं कि हम सिर्फ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि दूसरे कर रहे हैं?कहीं हमारी आस्था भी “देखा-देखी” का हिस्सा तो नहीं बन गई?और अगर हम सच में भगवान गणेश को अपना आराध्य मानते हैं, तो फिर उनकी प्रतिमा का सम्मान केवल स्थापना के समय ही क्यों? विसर्जन के समय क्यों नहीं

गणपति बप्पा के सामने सिर्फ एक इच्छा न रखें कि हमारे जीवन के विघ्न दूर हों एक संकल्प भी लें—भगवान की पूजा करेंगे तो उनका सम्मान भी करेंगे परंपरा निभाएँगे तो जिम्मेदारी के साथ और जहाँ भगवान की प्रतिमा का अपमान होता दिखाई देगा, वहाँ तमाशबीन बनकर नहीं खड़े रहेंगे क्योंकि आखिर में सवाल यह नहीं है कि हमने गणेश जी की कितनी बड़ी मूर्ति स्थापित की सवाल यह है कि—हमारे भीतर गणेश जी की दी हुई बुद्धि और विवेक कितना जीवित है गणपति बप्पा मोरया।हे गणपति, हमें इतनी बुद्धि और विवेक देना कि आपकी पूजा करते हुए हम अनजाने में आपका अपमान न कर बैठें।