भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, उत्तराखंड राज्य शाखा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

देहरादून, 15 अगस्त। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, उत्तराखंड राज्य शाखा कार्यालय में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम, हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।इस अवसर पर रेड क्रॉस परिसर में राज्य शाखा के कोषाध्यक्ष श्री मोहन सिंह खत्री ने तिरंगा राष्ट्रध्वज फहराया और सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।समारोह के दौरान भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एवं एड्स कंट्रोल सोसाइटी के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी हमें महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग एवं बलिदान से प्राप्त हुई है। उनके आदर्शों और राष्ट्रसेवा की भावना को आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, उत्तराखंड राज्य शाखा के कोषाध्यक्ष श्री मोहन सिंह खत्री, कर्मचारीगण एवं एड्स कंट्रोल सोसाइटी के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में आशीष नेगी, अनिल सती, राज कुमार, जगबीर रावत, प्रीति रावत, रूपाली शर्मा सहित अन्य कर्मचारी एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।समारोह का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के संकल्प के साथ हुआ।
