देहरादून बार एसोसिएशन में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया 15 अगस्त

देहरादून बार एसोसिएशन में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया 15 अगस्त

देहरादून बार एसोसिएशन में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया 15 अगस्त

देहरादून।_________ स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बार एसोसिएशन देहरादून द्वारा 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व पूरे उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, जिला जज, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने उपस्थित होकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम एवं उत्साह से भर दिया। ________कार्यक्रम में जिला जज सहित न्यायिक अधिकारीगण एवं समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।_____इस अवसर पर बार एसोसिएशन देहरादून के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी अधिवक्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि देश की स्वतंत्रता अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है तथा एक अधिवक्ता के रूप में संविधान, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हम सभी का महत्वपूर्ण दायित्व है।

जिला जज द्वारा इस अवसर पर एक प्रेरणादायी कविता भी सुनाई गई , उन्होंने अधिवक्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने पेशेगत एवं सामाजिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन बार एसोसिएशन देहरादून के सचिव द्वारा किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन देहरादून की कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे तथा बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।अंत में सभी उपस्थितजनों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया, जिसके साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हुआ। इसके पश्चात उपस्थित अधिवक्ताओं एवं अतिथियों को मिष्ठान एवं सूक्ष्म जलपान वितरित किया गया।बार एसोसिएशन देहरादून का यह आयोजन न केवल स्वतंत्रता दिवस के गौरव को समर्पित रहा, बल्कि अधिवक्ता समुदाय को न्याय, संविधान, राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करने वाला एक गरिमामय अवसर भी बना।