देहरादून में भाजपा का कांग्रेस मुख्यालय घेराव पुलिस ने रोका, दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तनावपूर्ण माहौल

देहरादून में भाजपा का कांग्रेस मुख्यालय घेराव पुलिस ने रोका, दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तनावपूर्ण माहौल

देहरादून में भाजपा का कांग्रेस मुख्यालय घेराव पुलिस ने रोका, दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तनावपूर्ण माहौल

देहरादून, 22 जुलाई___________राजधानी देहरादून में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस मुख्यालय के प्रस्तावित घेराव के दौरान राजनीतिक माहौल गर्म रहा। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत कांग्रेस कार्यालय से लगभग 200 मीटर पहले बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर करीब 15–20 मिनट तक नारेबाजी और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पहले से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी।उधर, भाजपा के प्रदर्शन की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भी विरोध दर्ज कराने के लिए मुख्यालय से निकलकर एस्ले चौक पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में अंडे लेकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने नहीं आ सके और स्थिति को नियंत्रित रखा गया।भाजपा का प्रदर्शन समाप्त होने के बाद कांग्रेस ने भी अपना विरोध कार्यक्रम समाप्त कर दिया। पूरे घटनाक्रम के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और एक एम्बुलेंस भी जाम में फंस गई, जिसे पुलिस ने तत्काल रास्ता साफ कर सुरक्षित आगे रवाना कराया।प्रशासन की समय पर की गई कार्रवाई के कारण स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही और किसी प्रकार की हिंसक घटना या बड़े टकराव की सूचना नहीं मिली। पूरे घटनाक्रम ने राजधानी में राजनीतिक सरगर्मी को जरूर बढ़ा दिया, जबकि पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।