हरेला पर्व पर चमोली में हुआ व्यापक वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

हरेला पर्व पर चमोली में हुआ व्यापक वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

चमोली।::::::::::🌿🌿🌿🌿 उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर जनपद चमोली के विकासखंड नानाबगड़ की ग्राम सभा भंगोटा में श्री महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में समिति के सदस्य बिरेंद्र सिंह मेहरा एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रुद्राक्ष, चंदन, बरगद, पीपल, बेलपत्र, कीवी सहित अनेक औषधीय एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों का रोपण किया। उपस्थित सभी लोगों ने पौधारोपण के साथ-साथ इन पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हरेला पर्व केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मीना देवी, कनिष्ठ प्रमुख भूपेंद्र मेहरा, सुजान सिंह, अनिल एवं सतेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाया।

श्री महाकाल सेवा समिति ने भविष्य में भी जनभागीदारी के माध्यम से वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के ऐसे अभियान निरंतर चलाने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *