हरेला पर्व पर श्री महाकाल सेवा समिति ने किया औषधीय एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण🌿🌿🌿🌿

देहरादून, 16 जुलाई__________उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से मन्नूगंज क्षेत्र पार्क में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों ने रुद्राक्ष सहित अनेक औषधीय एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना भी रहा।कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, संजीव गुप्ता, डा. नितिन अग्रवाल, डा. वीरेन्द्र सिंह मेहरा, राहुल माटा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी उपस्थित लोगों ने रोपित पौधों की नियमित देखभाल, संरक्षण एवं उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प लिया।समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश है। यदि प्रत्येक नागरिक वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ पर्यावरण प्रदान किया जा सकता है।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।
