*सांसें हो रही कम, आओ! वृक्ष लगाए हम।।* 🌿🌿🌿

🕉️भारत विकास परिषद गंगोत्री शाखा, देहरादून🕉️ हरेला पर्व के उपलक्ष्य में *हमारी गंगोत्री शाखा द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में वृक्षों की पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के पूर्व प्रांतीय महासचिव डॉ सतीश अग्रवाल ने अतिथि के रूप में पधार कर वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। संक्षिप्त आयोजन में आम, जामुन, अमरुद, आंवला, केशिया,अमलताश ,बेल ,गुलमोहर आदि की 280 पौधों का वितरण किया गया। भारत विकास परिषद गंगोत्री शाखा के मुख्य संरक्षक रोशनलाल अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ एस के अग्रवाल, महासचिव पीयूष निगम, कोषाध्यक्ष डॉ ताराचंद गुप्ता, मोती दीवान ,सी ए एस के अग्रवाल,संगठन सचिव स० तनवीर सिंह, उमेश जिंदल, अमित रावत,स० गुरमन सिंह ,इंदू शर्मा , विकास गुप्ता आदि अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उपस्थित होकर गांधी पार्क के पास आने वाले आमजन को निशुल्क वृक्षों की पौध उपलब्ध करवा कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। भारत विकास परिषद गंगोत्री शाखा देहरादून के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वयं भी पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाने का प्रस्ताव पारित किया। पौध लेने वाले लोगो ने बड़े उत्साह और उमंग से अपनी आवश्यकता के अनुरूप वृक्षों की पौध प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की। उपरोक्त जानकारी शाखा संरक्षक योगेश अग्रवाल द्वारा 🙏🙏भवदीय 🙏🙏 *डॉ. एस. के. अग्रवाल -अध्यक्ष पीयूष निगम -महासचिव*
